Volunteer

Helpline

9415251404, 8840030858

Send Email

uttishthbharatsewa108@gmail.com

2/67 Virat khand

Gomti nagar, lucknow

Events & Outreach

Four memorable celebrations of service, community, and shared joy.

Our events bring people together through sports, food service, environmental action, and cultural celebration. Each program reflects the spirit of participation, dignity, and collective responsibility.

Featured Events

Programs we proudly organized for the community.

These event experiences represent the energy of our volunteers, the warmth of community participation, and the impact of grassroots action across different causes.

1

Major events organized

1

Themes covered through outreach

0

Community participation and volunteer spirit

1

Moments of celebration, service, and togetherness

Featured Events

Programs we proudly organized for the community.

These event experiences represent the energy of our volunteers, the warmth of community participation, and the impact of grassroots action across different causes.

Event 01
YUWA KHEL MAHOTSAV 1.0 (NAVYUG KANYA MAHAVIDHYALAY)

YUWA KHEL MAHOTSAV 1.0 (NAVYUG KANYA MAHAVIDHYALAY)

उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, काव्योम फ़ाउण्डेशन, प्रो० शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो. मंजुला उपाध्याय (प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय) और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा, उ. प्र. की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मानवी द्विवेदी (भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख, अवध क्षेत्र), डॉ रमेश त्रिपाठी (मुख्य संरक्षक, उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्), श्री बलराम वर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री हरिप्रकाश द्विवेदी (चीफ़ एडिटर, नॉलेज टाइम्स), श्री योगेश तिवारी( उपाध्यक्ष, उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्), श्री कौन्तेय जय (अध्यक्ष,काव्योम फ़ाउण्डेशन), श्री अनमोल मिश्रा (सचिव,अध्यक्ष,काव्योम फ़ाउण्डेशन) उपस्थित रहे। इस सत्र का संचालन प्रशांत प्रखर (अध्यक्ष, लविवि इकाई, काव्योम फाउण्डेशन) ने किया। इस सत्र की मुख्य अतिथि चेतना पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस युवा खेल महोत्सव में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और सभी खेलों के विजेताओं को 1100₹ की नकद धनराशि प्रदान किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अदिति अग्रवाल( बैंक मैनेजर, यूको बैंक, आई. टी. कॉलेज शाखा), संजय तिवारी, अशोक त्रिपाठी, बलराम वर्मा ( सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. जितेंद्र शुक्ला ( सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग, लविवि), डॉ. दिनेश कुमार ( सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग, लविवि), कौन्तेय जय (अध्यक्ष, काव्योम फ़ाउण्डेशन), अनमोल मिश्रा (सचिव, काव्योम फ़ाउण्डेशन), डॉ. बी. एन. पाठक (मुख्य संरक्षक,सृष्टि सेवा ट्रस्ट) एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस सत्र का संचालन मानस बाजपेई (कार्यक्रम प्रमुख, काव्योम फ़ाउण्डेशन) द्वारा किया गया। इस सत्र की मुख्य अतिथि अदिति अग्रवाल ने विजेताओं और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मंजुला उपाध्याय ने खेलों के महत्व और खेलों की आवश्यकता को उजागर किया एवं उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् और काव्योम फ़ाउण्डेशन को विशेष धन्यवाद देते हुए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस पूरे कार्यक्रम मे युवा खेल महोत्सव की संयोजिका प्रो सीमा पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् सुदूर वनवासी क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों,पर्वतीय क्षेत्रों आदि के मेधावी बच्चों को विश्वस्तरीय गतिविधियों से जोड़ने के क्रम में लगातार कार्य कर रहा है। इस पूरे कार्यक्रम मे लगभग 80 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।